नई दिल्ली. सैमसंग (Samsung) ने मार्केट में उतारा सबसे महंगा टीवी. सैमसंग ने माइक्रो एलईडी डिस्प्ले द वॉल (The Wall) की लंबी रेंज पेश की है. द वॉल सीरीज (The Wall Series) के तहत कंपनी ने तीन स्क्रीन साइज और रेश्यो साइज के टीवी लॉन्च किए हैं. सीरीज का पहला टीवी 146 इंच (370.8 सेमी) का है, जो 4k हाई डिफिनिशन वाला होगा. वहीं दूसरा टीवी 6k हाई डिफिनिशन वाला 219 इंच (556 सेमी) का होगा. वहीं तीसरा टीवी 292 इंच का 8k हाई डिफिनिशन वाला होगा. वॉल सीरीज के टीवी 0.8 पिक्सल पिच टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं.
इस टीवी की हैं ये खासियतें
- डिस्प्ले डेप्थ 30 एमएम से कम है. यह सभी टीवी एआई पिक्चर इनहैंसमेंट, हाई ब्राइटनेस और हाई कांट्रास्ट के साथ आती है.
- डिस्प्ले डेप्थ 30 एमएम से कम है. यह सभी टीवी एआई पिक्चर इनहैंसमेंट, हाई ब्राइटनेस और हाई कांट्रास्ट के साथ आती है.
- वॉल माइक्रो एलईडी डिस्प्ले AI अपस्केलिंग क्वांटम एचडीआर टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जिसका अधिकतम ब्राइटनेस 2000 निट्स और 120Hz वीडियो रेट है.
- वॉल सीरीज के टीवी की कीमत 3.5 करोड़ रुपये से लेकर 12 करोड़ रुपये (टैक्स को छोड़कर) है. इनकी बिक्री आज यानी 5 दिसंबर से ही शुरू हो गई है.






No comments:
Post a Comment